किरंदुल | बुधवार महाष्टमी पूजा के अवसर पर बंगाली कैंप दुर्गा मंदिर में पुष्पांजलि देने पूरे नगर से सैकड़ो भक्त जुटे। सुबह से व्रत रखकर श्रद्धालु ने मां दुर्गा की उपासना कर पूजा अर्चना की।
1964 से चले आ रहे दुर्गा पूजा में बंगीय कल्चरल एसोसिएशन द्वारा खास तैयारी की जाती है।रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया ऊंचे भव्य पंडाल,आकर्षक मूर्तिया लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूर्व वर्ष के भांति इस वर्ष भी पूजा में दूसरे राज्य से पुजारी व ढाकी पहुंचे है। संधि पूजा में सुबह 11 बजे से पुष्पांजलि प्रारंभ हुआ जो दोपहर तक चला। महाष्टमी पूजा के अवसर पर दोपहर खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें नगर के साथ-साथ आसपास के गांव से सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। शाम को मंदिर में आरती का आयोजन किया गया जिसमें बच्चे व महिलाओं ने सुंदर प्रस्तुति दी। पूजा में आस्था,भक्ति और विश्वास के विविध रंग देखने मिला।