चंद्रपुर एनएसयूआई ने यूपी के लखीमपुर खीरी के किसानों को दी श्रद्धांजलि

विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग एवं सुरेश महिलांगे की अगुवाई में हुआ कार्यक्रम का आयोजन,केंद्र सरकार को कृषि कानून बिल को लेना चाहिए जल्द वापस- ज्योतिष गर्ग विधायक प्रतिनिधि अड़भार-
सक्ति-यूपी के लखीमपुर खीरी में किसानों को मौत के घाट उतारे जाने कि घटना को लेकर किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए एनएसयूआई छत्तीसगढ़ प्रभारी विशाल चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला अध्यक्ष अंकित सिसोदिया, प्रदेश पदाधिकारीयो के निर्देश में हर बार में विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग तथा एनएसयूआई के चंद्रपुर विधानसभा अध्यक्ष सुरेश महिलांगे के नेतृत्व में नगर पंचायत अड़भार मे शहीद किसानों को श्रद्धांजलि कैंडल मार्च के माध्यम से दिया गया, एवं सरकार से आग्रह किया गया कि वह 3 किसान विरोधी बिल को वापस ले इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग नगर अध्यक्ष अनिल गर्ग, श्वेतांबर.आशीष.कमलेश. राजा.अखिलेश.त्रिलोचन. सूरज. एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे
विधायक प्रतिनिधि ज्योतिष गर्ग ने कहा कि आज केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को लेकर पूरे देश में विगत कई महीनों से निरंतर किसान आंदोलन चल रहा है, तथा किसान आंदोलन में किसान जहां अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं वहीं केंद्र सरकार को भी इस आंदोलन को समाप्त करने की दिशा में किसानों की बात माननी चाहिए, किंतु आज यह आंदोलन एक बड़ा रूप लेता जा रहा है जिसके चलते आए दिन ऐसी घटनाएं घटित हो रही हैं एवं शीघ्र ही इस आंदोलन को समाप्त करने की दिशा में केंद्र की सरकार कृषि कानूनों को वापस लेकर एक पहल करें

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *