अकलतरा की राज केडिया ने अग्रसेन जयंती महोत्सव में संपन्न परिचर्चा कार्यक्रम में हासिल किया प्रथम स्थान

सक्ति, अग्रवाल सेवा समिति अकलतरा द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर समाज में विवाह योग्य बच्चों की बढ़ती उम्र पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अकलतरा शहर के विभिन्न समाज बंधुओं ने अपनी सहभागिता की, इस कार्यक्रम में अकलतरा की राज सतीश केडिया ने भी शामिल होकर बहुत ही तथ्यात्मक पूर्ण ढंग से परिचर्चा कार्यक्रम में अपनी भागीदारी के साथ ही विस्तार पूर्वक आयोजन समिति द्वारा निर्धारित शब्दों एवं समय सीमा के अंदर ही विवाह योग्य बच्चों की बढ़ती उम्र तथा समाज में वैवाहिक कार्यों के दौरान आने वाली ज्वलंत समस्याओं को लेकर भी अपनी बातें रखी जिसका कार्यक्रम में उपस्थित सभी बंधुओं ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया तो वही अग्रसेन जयंती के मुख्य महोत्सव में भी  राज सतीश केडिया को उपरोक्त परिचर्चा कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति हेतु प्रथम सम्मान से नवाजा गया
तथा इस दौरान राज सतीश केडिया ने भी आयोजन समिति का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारे समाज में बच्चों का विवाह मां-बाप के लिए काफी कठिन कार्य होता है, तथा योग्य वर- वधू का चयन करना एवं समय पर बच्चों के विवाह संबंध तय करना काफी कठिन है,तथा वर्तमान समय में समाज में कहीं न कहीं लड़के- लड़कियों की संख्या में अंतर को देखते हुए हम सभी को जागरूक होकर इस गंभीर विषय पर चिंतन करने की आवश्यकता है
राज केडिया ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में वैवाहिक परिचय सम्मेलनो के आयोजन से भी अभिभावकों को अपने बच्चों के संबंध तय करने में काफी सहायता मिली है, तथा दो दशक पूर्व के समय और आज के समय में काफी अंतर आ चुका है एवं आज विवाह योग्य बच्चों की सोच भी बदल चुकी है एवं अभिभावकों में भी कहीं न कहीं अपने बच्चों के विवाह को लेकर चिंता सताने लगती है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *