मनीषा रानी और टोनी कक्कड़ का रोमांटिक वीडियो

जानी मानी मशहूर सोशल मीडिया इंफ्ल्यूंसर मनीषा रानी को बिग बॉस से काफी फेम मिला है। शो से बाहर आने के बाद अब मनीषा अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर ख़बरों में हैं। दरअसल, बिग बॉस फिनाले से पहले शो में टोनी कक्कड़ गेस्ट बनकर आए थे। तब मनीषा खुल्लम-खुल्ला सिंगर एवं कंपोजर संग फ्लर्ट करती नजर आई थीं। फिर शो खत्म होने के पश्चात् जब दोनों को साथ में स्पॉट किया गया तो उनकी डेटिंग की खबरों ने फिर से तूल पकड़ लिया।

वही अब टोनी कक्कड़ ने बिहार की मनीषा संग एक रोमांटिक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, तत्पश्चात, प्रशंसक उनसे उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सवाल कर रहे हैं। वीडियो में टोनी एवं मनीषा एक दूसरे संग रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री सुपर किलर है। एक मिरर सेल्फी में मनीषा एवं टोनी एक दूसरे को प्यार भरी नजरों से निहार रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे में खोए हुए देखे जा सकते हैं।

 

मनीषा एवं टोनी का रोमांटिक अंदाज देखकर प्रशंसक क्रेजी हो गए हैं। एक शख्स ने लिखा- ये दोनों मुझे न्यूली मैरिड कपल की भांति लग रहे हैं। दूसरे शख्स ने पूछा- शादी कब कर रहे हो? एक और ने लिखा- दोनों की जोड़ी बहुत क्यूट लग रही है। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। वही डेटिंग का तो पता नहीं, मगर मनीषा और टोनी जल्द ही एक वीडियो सॉन्ग में दिखाई देने वाले हैं। रोमांटिक वीडियो के माध्यम से टोनी ने अपने आगामी सॉन्ग का हिंट दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- #ToniSha जल्द आ रहा है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *