बीमारी से परेशान व्यक्ति ने अस्पताल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

जगदलपुर जिले के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में रविवार को एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मरीज किडनी की बीमारी से परेशान था, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची परपा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि मृतक छन्नूलाल मंडावी 58 वर्ष कोंडागांव के बाजारपारा का रहने वाला था। वहीं पिछले कई महीनों से बीमार चल रहा था। 24 अगस्त को परिजनों ने इसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। ऐसा बताया जा रहा है कि, अपनी बीमारी की वजह से छन्नू पिछले कई दिनों से परेशान भी था। वहीं रविवार को मौका देखकर मेकाज के स्टोर रूम में चला गया और गमछे से फंदा लगा लिया।

मेकाज का स्टाफ जब स्टोर रूम में पहुंचा तो वहां छन्नू का शव लटकते हुए देखा। फिर इसकी जानकारी मेकाज प्रबंधन और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछ्ताछ जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *