सकती- आने वाले नवंबर 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ प्रदेश की हॉट विधानसभा सीट जहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं चुनाव लड़ते हैं वहां से विजय बघेल को प्रत्याशी घोषित किया है, तथा विजय बघेल 27 अगस्त को अपने दौरे पर शक्ति पहुंचे, उन्होंने शक्ति के हटरी चौक स्थित हटरी धर्मशाला के सभागार में शक्ति क्षेत्र के व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों की एक बैठक ली, बैठक में विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब कांग्रेस का चेहरा काला हो गया है,यह अब साफ नहीं होने वाला,तथा स्थानीय विधायक डॉ. चरणदास महंत भले ही पद में बड़े हो, किंतु राजनीतिक मैदान में एक छोटा सा कार्यकर्ता भी बड़े पद वाले व्यक्ति को हरा सकता है, दुर्ग सांसद विजय बघेल ने जहां व्यापारियों से आगामी चुनाव को लेकर सुझाव आमंत्रित किया तो वहीं बघेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र समिति का संयोजक बनाया है, एवं आप सभी के सुझाव से ही हम आने वाले चुनाव में अपना घोषणा पत्र तैयार करेंगे एवं हमारी सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश में अपनी घोषणा के अनुरूप जनहित एवं जन कल्याण के काम करेगी, इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए तथा इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के भी पदाधिकारी एवं नेता मौजूद रहे