खेत में काम करने गए युवक की करंट के चपेट में आने से हुई मौत

कोरबा – जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम जिल्गा के खेत में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मृतक देवप्रसाद राठिया आज सुबह 8 बजे गांव के पास नदी किनारे खेत में काम करने गया हुआ था। करीब 3 बजे काम से वापस लौटने के दौरान उसे रास्ते में बिजली तार गिरी हुई दिखी। जिसे उठा कर किनारे करने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक की शादी को अभी कुछ ही साल हुए थे। राहगीरों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना श्यांग थाना पुलिस को दी गई। जहां थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की मौत कब, कैसे और किस कारण हुई है इस बात का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *