बचेली के समिति भवन में समाज की महिलाओं के लिए सावन झुला महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूम-धाम के साथ

बचेली /उत्तरप्रदेश –बिहार सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, बचेली के समिति भवन में समाज की महिलाओं के लिए सावन झुला महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूम-धाम के साथ किया गया l जिसमें समाज की महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल एवं सावन झुला का आयोजन समिति के द्वारा किया गया साथ ही गीत- संगीत एवं सामूहिक कजरी गायन समाज की महिलाओं के द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम में समाज की महिलाओं विजयलक्ष्मी तिवारी, अंजू सिंह, कल्याणी मिश्रा, नीतू मिश्रा, सुनीता कुशवाहा , मालती सिंह, माया अधिकारी, रजनी केसरवानी,निशा तिवारी, रानी दुबे,राजेश्वरी पांडे, संध्या गौतम,रीना मंडल,सीता सिंह,सुनैना दुबे,गायत्री पासी, निलम पांड,दीपा राय सरिता सिंह, रीतू, कल्पना सिंह, स्वेता चौधरी आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l तत्पश्चात समिति की तरफ से सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गयी l उपरोक्त कार्यक्रम को संपन्न कराने में समिति के अध्यक्ष ए के बंसल, उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, सचिव सुखबीर चौहान, संयुक्त सचिव संजय सिंह व कोषाध्यक्ष महेंद्र केसरी व कार्यसमिति के समस्त सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा l

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *