निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत,परिजनों ने अस्पताल में मचाया उत्‍पात

कांकेर। बुधवार को कांकेर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड भी की है. अस्पताल में हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

कांकेर के एमजी वार्ड की नरगिस बानो की उम्र 24 साल है. मंगलवार शाम 5 बजे प्रसव के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया. देर रात करीब 3 बजे महिला को प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टर को बुलाया गया. कुछ देर में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. बच्चे को जन्म देने के कुछ देर बाद ही महिला की तबियत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई. महिला की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, उन्होंने हंगामा कर दिया. परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की. डॉक्टर के साथ परिजनों की झूमाझटकी भी हुई.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *