भारत स्काउट गाइड शक्ति जिले द्वारा संपन्न हुवा 7 किलोमीटर पैदल हाइक कार्यक्रम

2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता गांधी जी की जयंती पर संपन्न हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा
सक्ति-भारत स्काउट्स एंड गाइड जिला संघ सक्ती के द्वारा 2 अक्टूबर 2021 महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना तथा जिला स्तरीय 7 किलोमीटर पैदल हाईक कार्यक्रम का आयोजन शा आदिवासी आश्रम शाला मसानिया खुर्द सक्ती में किया गया,उक्त कार्यक्रम में सक्ती जिले के चार विकासखंड के 21 प्रभारी ,60 गाइड तथा 32 स्काउट ने भाग लिया,ग्राम मसानिया खुर्द के सरपंच द्वारा हाईक में जाते टोलियों को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाएं दी तथा विद्यालय के प्रधानपाठक शैल कुमार पांडेय, हॉस्टल अधीक्षक विजय सिंह जगत, तथा हॉस्टल कर्मचारियों के विशेष सहयोग के कारण जिला संघ की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर धन्यवाद दिया गया,इस कार्यक्रम में स्काउट गाइड द्वारा आश्रम के परिसर में 50 विभिन्न पौधों रोपित गये तथा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव थीम पर 36 स्काउट गाइड ने पेंटिंग प्रितियोगिता में भाग लेकर अपनी चित्रकला का प्रदर्शन किया,उक्त कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त स्काउट राजकुमार पटेल,जिला संगठन आयुक्त गाइड  कमला दपी गवेल,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट पुष्पेंद्र कुमार कौशिक,जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड  गीता सायतोड़ा, वरिष्ठ रोवर लीडर विभूति भूषण गुप्ता, जिला सचिव रामनारायण सायतोड़ा ,ब्लाक सचिव अँजेश कौशिक लक्ष्मी महंत, दिव्या शुक्ला, सुरेंद्र सिदार,मोहनसिंह राठिया, इन्नोशिया खलखो, देवनारायण सिदार ,विजेंद्र कुमार पंडाल, कु मंजू चौहान,तुषार जायसवाल आदि अन्य स्काउटर गाइडर व ग्रामीण जन उपस्थित हुए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *