सकती– गांधी जी सत्य अहिंसा के प्रतीक हैं उनके विचार धारा में हमारी में जीवन शैली में अपनाएं जाने की आवश्यकता है उक्त विचार 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एव जिला न्यायाधीश जगदम्बा राय के निर्देश पर आयोजित न्यायालय परिवार एव अधिवक्ता गण द्वारा प्रभातफेरी के पश्चात आयोजित प्राथना सभा के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एव प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती गीता नेवारे ने कही अपर स्त्र न्यायधीश यशवंत कुमार सारथी ने कहा कि गांधी जी के बताए हुए रास्तो पर हमें चलना चाहिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राजेश्वरी सूर्यवंशी ने कहा कि विधिक जागरूकता के लिये राष्ट्रीय विधिक प्राधिकरण द्वारा गाव गांव में जाकर आज से लगातार एक 14 नवम्बर2021 तक विधिक जागरूकता अभियान पृरे राज्य में चलेगा इस तारतम्य में जनपद पंचायत सकती में विभिन्न ग्राम पंचायतों में न्यायधीश गण पैनल लायर पैरालीगल वालिंटियर द्वारा गावो में जाकर जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करेंगे व्यहार न्यायधीश वर्ग 2 भारती कुलदीप ने कहा कि गांधी जयंती से बालदिवस होने वाले विधिक जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेना है एव इस अभियान को सफल बनाने में सबके योगदान की आवश्यकता है इस अवसर पर रघु पति राघव राजा राम की धुन पर प्रभात फेरी न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर महामाई मंदिर से होते हुए गौरवपथ होते हुए वापस न्यायालय परिसर पहुची उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीश गण के अलावा न्यायलयीन कर्मचारियों एव अधिवक्ता गणो ने भाग लिया जिसमें प्रमुख रूप से अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ऋषिकेश चौबे सचिव सुरित चंद्रा वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश सेवक गिरधर जायसवाल पियूष राय संतोष अग्रवाल मनोज जायसवाल महेश अग्रवाल प्रमोद यादव वृंदा कवर धनंजय पटेल विकास विश्वकर्मा नागर पीड़ी महन्त देवेंद्र वर्मा राठौर शिवानी नांमदेव सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए