खरसिया शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी नत्थूराम अग्रवाल के निधन से खरसिया नगर शोकमय

75 वर्ष की उम्र में 24 सितंबर को हुआ निधन, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक सुशील अग्रवाल डिंपल के पूज्य पिता थे नत्थूराम जी

सक्ति-खरसिया नगर की प्रतिष्ठित फर्म साधुराम नत्थूराम परिवार के वरिष्ठ सदस्य नत्थूराम अग्रवाल का 75 वर्ष की उम्र में 24 सितंबर को निधन हो गया। नत्थूराम जी कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्व. नत्थूराम सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते थे और अग्रसेन जन कल्याण ट्रस्ट एवं मदन मोहन गौशाला में इन्होंने विशेष रूप से महत्वपूर्ण कार्य किया है, इनके विशेष प्रयास से ही दोनों संस्थान आज उन्नति एवं प्रगति के सोपान पर अग्रसर है। स्व. नत्थूराम जी के संस्कारों की बदौलत ही उनके सुपुत्र अनिल, सुनील एवं सुशील अग्रवाल डिंपल सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो मे हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं। स्व. नत्थूराम जी के निधन से नगर मे शोक कि लहर व्याप्त है।

इनके निधन पर बंशीलाल चौधरी, महावीर कबुलपुरिया, गिरधर गुप्ता, नगरपालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा, अशोक अग्रवाल (पत्रकार), सुनील शर्मा, रामनारायण संटी सोनी, अशोक अग्रवाल (दीपक ट्रेडर्स), रितेश श्रीवास्तव, कैलाश (दवाई वाला), जिला राइसमिल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा, जेपी हमालपारा, फैमिली कांवरिया संघ के सुभाष (पप्पू ठेकेदार), पवन (कृष्णा कलेक्शन), नटवर गर्ग (लालू), अनिल पंडा अंबिकापुर, सीताराम अग्रवाल (लैलूंगा), बसंत अग्रवाल बिलासपुर, आनंद नहडिया रायगढ़, अजय अग्र. सक्ती, राजेन्द्र नूतन, राजेश बोडू, गिरधर चश्मा, अजय ज्वेलर्स एवं अनेक सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनो ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *