मातृशक्तियों, महिला मोर्चा को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया

बचेली मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार और समस्त महिला मोर्चा को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया उसके बाद मंडल अध्यक्ष ने मिठाई खिलाने के साथ ही रंग खेलकर होली मनाई और महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों की सभी मांगे पूरी होती तो और अच्छा होता।

 

समस्त मातृशक्तियों नें रंग खेल कर होली मनाई और महिला दिवस की एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। बड़े ही हर्षोल्लास से महिला दिवस और होली मनाई गई बचेली मंडल मे निवासरत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित अध्यक्ष सुमित सरकार, मंडल उपाध्यक्ष सुदीप्ता मंडल, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरीश शर्मा , महिला मोर्चा जिला महामंत्री किरण भदौरिया , फातिमा कुरैशी, झिलकी नाग, शिखा अधिकारी, ममता विश्वास, राजश्री मंडावी, दीपक सरकार , पुष्पा सिंह यादव , अरुणा टंडन , निर्मला शाक्यवार और महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मिलित हुई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *