चंडीगढ़ | हरियाणा के अंबाला जिले के शहजादपुर में शुक्रवार को एक निजी बस के ट्रेलर से टकरा जाने से आठ यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। छह शवों को नारायणगढ़ कस्बे के सिविल अस्पताल, जबकि दो शवों को पंचकूला कस्बे में भेजा गया। घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा अंबाला के गांव ककड़माजरा के नजदीक सड़क हादसा में
6 लोगो की मौत मरने वालों में 3 पुरुष 2 बच्चे 1 महिला हैं, 9 लोग लगभग गभीर रूप से घायल हैं बरेली यूपी से बद्दी जा रही थी डबल स्टोरी बस, घायलों को अम्बाला-पंचकूला जिला के अस्पताल में किया गया रेफर #Ambala #BusAccident pic.twitter.com/aFYoN6XlUh— shivam singh (@Shivam_singh999) March 3, 2023