आंदोलन को समर्थन-संयोगिता ने दिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं के आंदोलन को पहुंचकर समर्थन, संयोगिता ने कहा छत्तीसगढ़ की सरकार वायदों को नहीं कर रही पूरा

सक्ति-शक्ति विकासखंड के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं सहसयिकाओ द्वारा शहर के गौरव पथ मार्ग पर किए जा रहे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन में 12 फरवरी को चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी, भाजपा नेता संयोगिता सिंह जूदेव ने पहुंचकर समर्थन दिया, इस दौरान उनके साथ भाजपा नेत्री एवं जनपद सदस्य मोहन कुमारी साहू सहित अन्य स्थानीय तथा जिले के भाजपा नेता मौजूद रहे, संयोगितासिंह जूदेव ने कहा कि आप सभी की मांगे बिल्कुल जायज है, एवं छत्तीसगढ़ की सरकार को इन सभी मांगों को तत्काल पूरा करना चाहिए तथा में अपना पूर्ण रूप से आपको समर्थन देती हूं एवं आगे इसके लिए जहां मेरी आवश्यकता होगी मैं आप सभी के साथ खड़ी हूं , इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी  संयोगिता सिंह सहित अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *