सक्ति– शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोरथा के रासेयो इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवे दिवस 17 जनवरी को बौद्धिक संगोष्ठी कार्यक्रम शास पूर्व माध्य. शाला प्रांगण, डोंगिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता, स्वामी विवेकानंद जी, महात्मा गांधी जी, सरस्वती माता, छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर द्वीप प्रजल्लित कर श्रीफल तोड़कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत/ सम्मान किया गया। तदपश्च्यात उद्बोधन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
जिसमें कार्यक्रम के मुख्यतिथि नुपुर राशि पन्ना कलेक्टर नवीन जिला सक्ति ने रासेयो इकाई के शिवार्थियों को बधाई प्रेषित किया। कलेक्टर ने एनएसएस के छात्रों का उत्साहवर्धन करते बतायी कि राष्ट्रीय जनसेवा व्यक्तित्व का विकास करने का अवसर प्रदान करता है, साथ ही एनएसएस छात्र जीवन में अनुशासन और एक अच्छे व्यक्तित्व का विकास करता है, कलेक्टर ने एनएसएस के छात्रों से कहा कि आप जीवन में बड़ा से बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं , बस आप अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक और अनुशासित होना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के मोटो का आह्वान कर कलेक्टर ने कहा कि उठो जागो और तब तक संघर्ष करो जब तक कि लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए। लक्ष्य पर नजर अचूक होना चाहिए, जो लक्ष्य में ध्यान रखते हैं वह निश्चित ही एक दिन सफलता प्राप्त करते हैं। जीवन में यह महत्वपूर्ण है कि जितना काम आपको मिला है उसे आप लगन और मेहनत से करों। कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता हर कामअचूक होना चाहिए , जो लक्ष्य में ध्यान रखते हैं वह निश्चित ही एक दिन सफलता प्राप्त करते हैं । जीवन में यह महत्वपूर्ण है कि जितना काम आपको मिला है उसे आप लगन और मेहनत से करों । कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता हर काम का एक अपना महत्व होता है

इस दौरान एनएसएस के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुती भी दी गई ही साथ उन्होंने नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया,शिविर में पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक विजय सोनी के निर्देशन में हमर सुघर छत्तीसगढ़ गाने पर आरती और उसके साथियों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किये बौद्धिक संगोष्ठी में उद्बोधन की अगली कड़ी में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनीष आदित्य ( प्रभारी प्राचार्य,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,पोरथा ) ने शिवार्थियो के शिविर दौरान अनुशासन को सराहा,और देश की सेवा के लिए आगे आने के लिए कहा , जीवन मे शिक्षा के महत्व के संबंध में छबि राठौर (कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो इकाई, पोरथा) ने कहा कि किसी भी राष्ट्र अथवा देश के नागरिक जीवन मे जितना अधिक में शिक्षा को महत्व देंगे। वह राष्ट्र उतना ही अधिकउन्नत ,प्रगतिशील और विकसित होगा,शाला के वरिष्ठ व्याख्याता रामकुमार मननेवार ने कहा की शिक्षा मनुष्य को सदैव उत्थान की ओर ले जाती है। उन्होंने ने बताया की जीवन मे शिक्षा बहुत आवश्यक ,शिक्षा के वगैर हमारा जीवन व्यर्थ है। आज के कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता राम कुमार जाफ़री (व्याख्याता ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोरथा ) ने एक छत्तीसगढ़ी गीत पर हमर सुग्घर छत्तीसगढ़ से शुरू करते हुए शिविरार्थियों को अपनी संस्कृति कभी भूलना नही चाहिए कहा ,आज के कार्यक्रम में अतिथि मनोज साहू ने शिविरार्थियों को देश सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहने के लिये कहा,विजय सोनी (पूर्व माध्यमिक शाला डोंगिया )ने शिविरार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर के लिए कहा एवं उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए ।मनोज चौहान ( सहा. कार्यक्रम अधिकारी ,रासेयो), शिक्षक दिनेश साहु एवं शिक्षिका नर्मदा पटेल ने शिविर में अनुशाशन व्यस्था बनाये रखे,शिविर में पूर्व माध्यमिक शाला डोंगिया के शिक्षक गण प्रदीप राठौर,पुष्पेंद्र कुमार भारद्वाज ,सावित्रि साहू मेडम,प्राथमिक शाला डोंगिया के शिक्षक गण धनेश्वर चौहान ,रागिनि राठौर,गांव के गणमान्य नागरिक रासेयो शिविर पोरथा इकाई के शिवरार्थी दल क्रमांक- (1) भगत दल अमर टंडन (दल नायक),संदीप श्रीवास ,हिमांशु राठौर,द्वापर सिदार,रुद्राक्ष सोनी,दिग्विजय सिदार(2) गांधी दल,कालेश्वर जलतरे (दल नायक),तरुण रात्रे,सत्येंद्र बारेठ,वैभव राठौर,देवेश टंडन,प्रयंक राठौर
(3) सुभाष दल,दीपेश दिवाकर (दल नायक),संदीप केवट,हुलेश धीरहे,आशीष यादव,हिमांशु यादव,दीपक गोरे(4)रानी लक्ष्मी बाई दलरागिनी केवट (दल नायक),दुर्गा यादव,अंजली यादव,सीमा रात्रे,पूनम दिनकर,मनीषा दिनकर,प्रेमलता केवट (5) इंदिरा दल ,आंचल कुर्रे (दल नायक),ज्योति चौहान,सिमरन बघेल,आदिति धिरहे,मनीषा बारेठ,सुमन जायसवाल,आराधना दिनकर (6) रानी पद्मावती दलचित्ररेखा श्रीवास( दल नायक), ललिता कुम्हार, परमेश्वरी पटेल, ईशा सिदार, दुर्गेश्वरी पटेल, रितु चौहान,टीया यादव, आरती चेरवा,(7) दुर्गावती दलतनिषा राठौर (दल नायक),ललिता पटेल,टिंकल यादव,कैनिका राठौर,अंकिता राठौर,सोनिया यादव, गीतांजली राठौर,, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही है||