Breaking: दल्लीराजहरा उप वनमंडलाधिकारी के शासकीय वाहन को शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने सड़क किनारे पलटाई, हादसे के वक़्त वाहन में मौजूद नही थे एसडीओ, बाल-बाल बचे राहगीर, एसडीओ सिन्हा बोले: बिना अनुमति अपने घर ले गया था वाहन, होगी कार्यवाही, बालोद थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पाकुरभाट की घटना

बालोद- आज सुबह झलमला-धमतरी मुख्य मार्ग पर स्तिथ ग्राम पाकुरभाट में दल्लीराजहरा उप वनमंडल अधिकारी जीवन लाल सिन्हा का सरकारी वाहन टाटा सूमो क्रमांक CG 02 6440 सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चला रहा था। वही हादसे के वक्त एसडीओ जीवल लाल सिन्हा गाड़ी में मौजूद नहीं थे। हादसे में ड्राइवर को मामूली चोट आई हैं। बताया यह भी जा रहा है कि शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने सड़क पर चल रहे राहगीरों को भी अपने चपेट में लेने की कोशिश की, लेकिन लापरवाह चालक से बाल बाल राहगीर बचे हैं। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, सामने का एक टायर भी फट गया हैं। एसडीओ जीवन सिन्हा ने बताया कि कल शाम को उन्हें डौंडीलोहारा छोड़ने के बाद ड्राइवर वाहन को उनके बालोद निवास में ने रख बिना अनुमति के अपने घर ले गया था और जब आज ड्राइवर वापस बालोद की ओर आ रहा था तब यह घटना घटी। मामले में ड्राइवर के ऊपर कार्यवाही की बात एसडीओ ने कही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *