सक्ति में चावल वाले बाबा की भागवत कथा- शक्ति में निकली श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की 20 दिसंबर को भव्य शोभायात्रा, विद्युत ठेकेदार रमेश कुमार स्वर्णकार द्वारा हटरी धर्मशाला में किया जा रहा है आयोजन

देश के प्रसिद्ध चावल वाले एवम चाय वाले बाबा आचार्य पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री कराएंगे अपने मुखारविंद से कथा का रसपान

शक्ति- शक्ति शहर के वार्ड क्रमांक- 15 स्टेशन रोड निवासी प्रतिष्ठित विद्युत ठेकेदार रमेश कुमार स्वर्णकार द्वारा शहर की हटरी धर्मशाला में 20 दिसंबर से 28 दिसंबर तक भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के सिलयारी निवासी सुप्रसिद्ध भागवत कथा आचार्य चावल एवम चाय वाले बाबा श्रद्धेय आचार्य पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे, तथा प्रतिदिन कथा दोपहर 2:00 बजे से रात्रि तक होगी

एवं 20 दिसंबर को संध्या समय श्री राम मंदिर शक्ति से भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकली जो कि शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए बैंड बाजे एवं आतिशबाजी के साथ कथा स्थल पहुंची 20 दिसंबर को श्री गणेश पूजा,पित्रेश्वर पूजन, कलश एवम श्रीमद् भागवत की स्थापना, गोकर्ण उपाख्यान के कार्यक्रम संपन्न हुए, वहीं 21 दिसम्बर को 24 अवतार, विराट वर्णन एवं सुखदेव जन्म, 22 दिसंबर को कपिल देव कथा, रति संवाद, ध्रुव चरित्र एवं जड़ भरत कथा, 23 दिसंबर को प्रहलाद चरित्र, समुद्र मंथन एवं वामन अवतार, 24 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव, श्री राम कथा एवं कृष्ण अवतार, 25 दिसंबर को कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन उत्सव एवं छप्पन भोग, 26 दिसंबर को बैकुंठ दर्शन, रास पंचाध्याई, पंचवाद्यम, रुक्मणी विवाह तथा 27 दिसंबर को द्वारिका दर्शन, सुदामा चरित्र, कृष्ण उद्धव संवाद एवं कथा के कार्यक्रमों के साथ ही 28 दिसंबर को हटरी धर्मशाला में हवन, गीता पाठ, सहस्त्रधारा एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम होगा

तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उमा देवी स्वर्णकार- द्वारिकानाथ स्वर्णकार,  प्रीति स्वर्णकार- रमेश कुमार स्वर्णकार, कविता स्वर्णकार -मनीष स्वर्णकार एवं स्वर्णकार परिवार जुटा हुआ है, साथ ही 20 दिसंबर को निकली भव्य कलश यात्रा का भी जगह-जगह स्वागत किया गया, एवं आयोजक परिवार के सदस्य भी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं, तथा आयोजक रमेश कुमार स्वर्णकार ने समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से सपरिवार इस श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में शामिल होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है

उल्लेखित हो कि पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री चावल वाले बाबा एवं चाय वाले बाबा के नाम से पूरे प्रदेश सहित देश के विभिन्न स्थानों में प्रसिद्ध है, तथा इनसे मुलाकात करने के लिए लोगों का तांता लगा रहता है, तथा दूर-दूर से लोग इनसे अपना भूत एवम भविष्य जानने के लिए पहुंचते हैं, एवं कथा के बाद देर रात्रि तक ये लोगों से मिलते हैं,तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करते हैं, तथा छत्तीसगढ़ के सिलयारी शहर के निवासी पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री का जन्म 29 जुलाई 1989 को हुआ था, तथा इनकी शिक्षा राजिम एवं बनारस में हुई, एवं शास्त्र सम्मत श्रीमद् भागवत कथा कृष्ण स्वरूप है, ऐसा पंडित नरेंद्र नयन शास्त्री का मत है, तथा आचार्य जी पूरे भारतवर्ष में चाय वाले बाबा के नाम से तथा चावल देखकर भूत एवं भविष्य बताने के लिए विख्यात है,तथा सम्मानित गुरुजी हिंदू संस्कृति एवं वैदिक सनातन धर्म के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पूरे देश में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का प्रसाद बांट रहे हैं|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *