पति से लिपटी नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वह अपनी तस्वीरों को शेयर कर चर्चाओं में आ जाती हैं तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। अब इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के जन्मदिन मनाने को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने निक जोनस के बर्थडे पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की है जो आप देख सकते हैं। इसी के साथ अदाकारा ने पति के लिए एक रोमांटिक पोस्ट भी लिखा है जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है।

आप देख सकते हैं अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इनमे प्रियंका चोपड़ा निक के साथ लिपटी हुई काफी रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं उन्होंने पति को पीछे से हग कर रखा है, वहीं निक भी पत्नी के गाल पर किस करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है- ‘मेरी जिंदगी का प्यार, संवेदना से भरे प्यारे इंसान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आई लव यू बेबी।।। आपके होने के लिए धन्यवाद’।

आपको बता दें कि पति के जन्मदिन को खास बनाने के लिए प्रियंका ने अपने काम से ब्रेक लिया और लंदन से अमेरिका पहुंचीं। पति के साथ उनकी ये रोमांटिक फोटो पेंसिल्वेनिया के फार्मिंगटन की हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने नए प्रॉजेक्ट सिटेडल की शूटिंग कर रही हैं। बीते बुधवार के दिन ही अदाकारा को न्यूयॉर्क के जेकेएफ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था और उस वक्त वो स्वेटशर्ट में स्पॉट हुई थीं। फिलहाल उनकी यह तस्वीरें बहुत पसंद की जा रहीं हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *