सक्ती जनपद पंचायत के सदस्यों ने की सक्ती एसडीएम से शिकायत

सक्ती– जनपद पंचायत सक्ति के नौ सदस्यो ने सक्ती अनुविभागीय अधिकारी से मिलकर जनपद पंचायत शक्ति में 15 वे वित्त के अंतर्गत आवंटित राशि से अनुमोदित कार्य योजना पर रोक लगाने की मांग की है, प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को बताया कि जनपद पंचायत सक्ति में 15वें वित्त योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 में लगभग ढाई करोड़ के कार्य स्वीकृत किए जाने हेतु वर्किंग कमेटी का गठन किया गया था, किंतु वर्किंग कमेटी के गठन के बावजूद मनमाने ढंग से किया गया, जबकि इसका आंबटन क्षेत्र की जनसंख्या के आधार पर होता रहा है, और प्रत्येक जनपद पंचायत क्षेत्र की जनसंख्या लगभग एक ही अनुपात में होता हे तथा विगत महीनों संपन्न सामान्य सभा की बैठक में पारित संकल्प प्रस्ताव को वर्तमान परिपेक्ष में बिना चर्चा कराए ही जनपद सदस्यों की अनदेखी की जा रही है, पंचायत में सदस्यों की मांगों को निरंतर नजर अंदाज किया जा रहा है जिसकी शिकायत कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला से भी कर चुके हैं जिसके बाद उन्होंने आवश्यकता कार्यवाही करने हेतु सक्ती एसडीएम को निर्देशित किया है एंव प्रतिनिधि मंडल ने 15 वे वित्त की वर्तमान में आवंटित राशि की अनुमोदित कार्य योजना पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है, साथ ही धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि जनपद पंचायत को प्राप्त कुल राशि का आवंटन सभी जनपद क्षेत्रों में बराबर-बराबर किया जाए, तथा जब तक राशि का आवंटन विधिवत नहीं हो जाता तब तक इस पर रोक लगाई जाए।जनपद सदस्यों में धर्मेंद्र सिंह के साथ जनपद सदस्य रामकुमार गबेल शशि कंवर, भुनेश्वरी कंवर,  गायत्री सिदार,सावित्री नेताम, अमर सिंह सिदार,अशोक यादव एवं  ननकी नोनी आदि, उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हम सभी सदस्य मिलकर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ चरणदास महंत एंव छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेंश बघेल से भी इस संदर्भ में शिकायत करेंगे ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *