अपने पापा को अनोखे अंदाज में जाह्नवी-ख़ुशी ने दी जन्मदिन की बधाई

11 नवंबर 1955 के दिन जन्मे बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आप सभी जानते होंगे बोनी कपूर इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर में शुमार हैं। जी हाँ और आज उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिये आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। वहीं अपने पापा बोनी कपूर के बर्थडे को खास बनाने के लिये जाह्नवी कपूर ने भी एक फनी वीडियो शेयर किया। आप देख सकते हैं यह वीडियो मजेदार है।

पापा बोनी कपूर को बर्थडे विश करते हुए जाह्नवी ने एक फनी डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर कर वह लिखती हैं, ”पूरी दुनिया के सबसे क्यूट पापा को हैप्पी बर्थडे। आप जितनी कल्पना नहीं कर सकते। मैं आपको उससे ज्यादा प्यार करती हूं। आप सबसे स्ट्रांग मैन हैं। मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं, क्योंकि मैं आपको पापा कह सकती हूं। लव यू पापा।” वहीं दूसरी बेटी खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोलाज फोटो लगाई है। आप देख सकते हैं खुशी कपूर की ब्लैक एंड व्हाइट पिक्चर में पिता-बेटी के अटूट प्यार की झलक है।

इस फोटो के साथ खुशी लिखती है, ”मेरे हीरो को हैप्पी बर्थडे। मैं दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।” वैसे खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर की सोशल मीडिया पोस्ट बता रही हैं कि बोनी कपूर एक अच्छे पिता और दोस्त का फर्ज निभाना बखूबी जानते हैं। दूसरी तरफ फैंस भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर बोनी कपूर को बर्थडे विश कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *