बालोद- धान उठाव को लेकर जिले ने प्रदेश में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। धान के उठाव में बालोद प्रदेश में पहला जिला बन गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर डीएमओ ने 1 हजार 720 क्विंटल का डीओ जारी किया है। वही धान का उठाव भी शुरू हो गया है। इसी के साथ बालोद प्रदेश में धान उठाव करने में पहला जिला बन गया है। जो कि एक बड़ी उपलब्धि हैं। अगर इसी तरह से धान का समय पर उठाव होता रहा तो जीरो शार्टेज की स्तिथि बन जाएगी। धान के पहले उठाव के लिए महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़ियाँ ने जिला प्रशासन की पीठ थपथपाते हुए बधाई दी है। साथ ही मंत्री अनिला भेड़ियाँ ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि समिति के लोगो को कोई परेशानी न हो। समय रहते धान का उठाव कर लिया जाए। आपको बता दे कि जिले में सोमवार 4 बजे तक की स्तिथि में 1 लाख 72 हजार 480 क्विंटल की खरीदी की जा चुकी हैं। वही डीएमओ ने 4 मिलर्स को 1 हजार 720 क्विंटल का डीओ जारी किया है। और 23 मिलरों से अनुबंध किया जा चुका हैं।