डॉ. रमन सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज, पहुंचे रायपुर

रायपुर। दिल्ली में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह शुक्रवार को यहां पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनके पैर का छोटा सा ऑपरेशन हुआ है। उन्होंने चेकअप भी कराया, और फिर स्वास्थ बेहतर होने के बाद गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए।

पूर्व सीएम डॉ. सिंह आज नियमित विमान से रायपुर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए पार्टी के कई नेता एयरपोर्ट पहुंचे थे, और उन्होंने पूर्व सीएम को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। डॉ. सिंह अस्पताल में भर्ती होने की वजह से पार्टी के गंगरेल के चिंतन शिविर में शामिल नहीं हो पाए। अलबत्ता, प्रमुख नेताओं ने फोन पर उन्हें जानकारी दी है। रमन सिंह कुछ दिन घर पर आराम करेंगे, और पार्टी कार्यक्रमों से दूर रहेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *