नेशनल लोक अदालत में नगर पंचायत अड़भार ने करी करीब ₹60000 की बकाया राजस्व वसूली
शक्ति-11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के मालखरौदा विकासखंड में आयोजन के दौरान नगर पंचायत अड़भार द्वारा लगाए गए शिविर में करीब ₹57687 रुपये की राजस्व वसूली विभिन्न बकायेदारों से की गई तथा इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी वनीषचंद्र दुबे के नेतृत्व में नगर पंचायत के उपयंत्री, सफाई दरोगा विकास विक्की देवांगन सहित अन्य राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा शिविर लगाया गया था, तथा इस शिविर में जहां आने वाले नगर पंचायत अड़भार क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निराकरण भी तत्काल किया गया, तो वहीं राजस्व संबंधी लगभग 11 नागरिकों से बकाया कर की राशि जमा करवाई गई तथा इस दौरान नगर पंचायत अड़भार के अधिकारी, कर्मचारी पूरी सजगता के साथ शिविर के दौरान डटे रहे एवं प्रशासन के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत के बारे में भी नागरिकों को जानकारी देकर इसे सफल बनाया