राज्य शिक्षक सम्मान 2022 हेतु शक्ति जिले की मीरा देवांगन एवं पुष्पेंद्र कुमार कौशिक का हुआ चयन

जांजगीर-चांपा जिले के भी राजेश सूर्यवंशी एवं अनुराग तिवारी को वर्ष 2023 में मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान

लोक शिक्षण संचनालय छत्तीसगढ़ ने राज्य शिक्षक सम्मान 2023 हेतु जारी की 48 शिक्षकों की सूची

शक्ति– छत्तीसगढ़ राज्य लोक शिक्षण संचनालय द्वारा प्रतिवर्ष 5 सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य शिक्षक सम्मान के रूप में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के हाथों प्रत्येक जिलों के करीब 2 शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है, तथा इस सम्मान हेतु 1 वर्ष पूर्व ही निर्धारित पात्रता अनुसार शिक्षक/ शिक्षिकाओं का चयन कर सूची जारी कर दी जाती है, तथा इस वर्ष भी लोक शिक्षण संचनालय ने राज्य शिक्षक सम्मान हेतु सूची जारी कर दी है

जिसमें शक्ति जिले के शक्ति विकासखंड की सहायक शिक्षक एलबी मीरा देवांगन, सहायक शिक्षक एलबी पुष्पेंद्र कुमार कौशिक का चयन किया गया है, वही जांजगीर-चांपा जिले से भी सहायक शिक्षक एलबी राजेश कुमार सूर्यवंशी एवं व्याख्याता एल बी अनुराग तिवारी का चयन हुआ है, उपरोक्त समस्त शिक्षकों के राज्य शिक्षक सम्मान हेतु चयन होने पर शिक्षक गणों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें बधाई दी है, तो वही राज्य शिक्षक सम्मान 2023 हेतु नाम चयनित होने पर शिक्षक गणों ने भी कहा है कि सभी के सहयोग से उन्हें आने वाले वर्षों में यह सम्मान प्राप्त होगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *