4 अगस्त से 7 अगस्त तक संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जगदलपुर में आयोजित की गई थी खेलकूद प्रतियोगिता
जीत देवांगन शक्ति के स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ मीरा देवांगन एवम तुलसी देवांगन के हैं मेधावी सुपुत्र
सक्ती-संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा 4 अगस्त 2022 से 7 अगस्त 2022 तक 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश के जगदलपुर में किया गया था, जिसमें राज्य स्तरीय योगा कंपटीशन बालक वर्ग में जिंदल वर्ल्ड स्कूल कंचनपुर शक्ति के छात्र जीत देवांगन जो कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग शक्ति में पदस्थ मीरा देवांगन एवम तुलसी देवांगन के सुपुत्र हैं उन्होंने योगासन में अपना बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता अर्जित की, तथा उनका चयन हुआ है,एवं उन्हें ब्रोंज मेडल भी प्राप्त हुआ है, इस अवसर पर जिंदल वर्ल्ड स्कूल कंचनपुर शक्ति जो कि सीबीएसई माध्यम वाले स्कूल है वहां के योग प्रशिक्षक वीर साहू भी मौजूद थे, तथा वीर साहू ने भी सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं
वही जगदलपुर में संपन्न राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में योगा कंपटीशन के अंतर्गत 14 वर्ष बालक में राज्य के विभिन्न स्थानों से लगभग 07 छात्र एवं योगा कंपटीशन बालिका वर्ग में 14 वर्ष तक 07 छात्राओं ने सहभागीता की,थी तथा जीत देवांगन प्रारंभ से ही शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी काफी अग्रणी है, एवं जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ति की ओर से भी जीत देवांगन की इस सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई है
तो वहीं मीरा देवांगन ने भी कहा है कि उनका सुपुत्र शुरू से ही मेधावी है तथा उसे खेलकूद के प्रति काफी रूचि भी है जीत देवांगन की इस सफलता पर शक्ति शहर वासियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं
इस सफलता पर जिंदल वर्ल्ड स्कूल कंचनपुर शक्ति के डायरेक्टर ऋषभ अग्रवाल, प्राचार्य वेंकट जी एवं योग प्रशिक्षक वीर साहू सहित स्पोर्ट्स ऑफिसर ने भी कहा है कि उनके विद्यालय के विद्यार्थियों को निरंतर खेलकूद के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय/राज्य/जिला स्तर पर खेलने का अवसर मिले इस दिशा में विद्यालय प्रबंधन सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है, तथा विगत दिनों जिंदल वर्ल्ड स्कूल कंचनपुर के शक्ति के बच्चों ने शतरंज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी अपना परचम लहराया है