कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से गुरुर के किसान हेमल और पोषण की खाता विभाजन की समस्या हुई दूर, पुरानी समस्या के दूर होने से कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का माना आभार-

बालोद– कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिकों की समस्याओं को दूर कर उन्हें तत्काल राहत पहुॅचाने के उद्देश्य से बालोद जिला प्रशासन द्वारा सप्ताह के प्रत्येक कार्य दिवसों में आयोजित की जाने वाली जनदर्शन कार्यक्रम अत्यंत कारगर साबित हो रहा है। आवेदकों के समस्याओं का त्वरित निराकरण होने से समाज के सभी वर्ग के लोग जनदर्शन की इस नई व्यवस्था की मुक्तकंठ से सराहना कर रहे हैं। जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पलारी के किसान हेमल बघेल और पोषण बघेल के लिए भी बहुत ही उपयोगी साबित हुआ है। इस जनदर्शन के माध्यम से अपने जमीन के खाता विभाजन के लिए लम्बे समय तक कार्यालयों का चक्कर लगा रहे किसान हेमल और पोषण को कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप खाता विभाजन की समस्या से मुक्ति मिली है। किसान हेमल एवं पोषण ने बताया कि परिवार बढ़ने के बाद ग्राम के पंचों के द्वारा हम भाई-बहनों के बीच सम्पत्ति का बंटवारा किया गया था। किन्तु राजस्व अभिलेख के प्रक्रिया अनुसार हमारे जमीन का बंटवारा नहीं हो पाया था। इसके लिए वे लंबे समय तक पटवारी, तहसीलदार आदि के कार्यालयों में चक्कर लगा रहे थे। कलेक्टोरेट बालोद में प्रत्येक कार्य दिवसों में जनदर्शन आयोजन की सूचना मिलने पर हम दोनो भाईयों ने 19 जुलाई 2022 को कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के समक्ष खाता विभाजन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने पूरी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल खाता विभाजन कराने के निर्देश दिए थे। जिसके फलस्वरूप हमें 23 जुलाई 2022 को राजस्व अधिकारियो द्वारा हमारा खाता विभाजन कर ऋण पुस्तिका प्रदान किया गया है।
उन्होंने बताया कि खाता विभाजन संबंधी समस्या दूर होने से अब उन्हें कृषि कार्य करने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दोनो किसान भाईयों ने समस्या के त्वरित निराकरण होने पर खुशी जाहिर की और समस्या का निराकरण होने पर उन्होंने शासन-प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें कृषि कार्य में परेशानी नहीं होगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *