किरन्दुल-डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस कार्यक्रम के तहत सोमवार को भाजपा किरन्दुल मंडल द्वारा गुरुद्वारा के समीप गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें भाजपाइयों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा किया एवं उक्त समय पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पौधारोपण भी किया गया।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चैत राम अटामी,प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जजा मोर्चा नन्दलाल मुड़ामी,किरन्दुल मंडल अध्यक्ष धरमपाल मिश्रा, महामंत्री संजू दास विक्की नाहक शालिनी कर्मा,भावना सक्सेना उपस्थित थे।