नहीं रहे दिग्गज उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री, PM मोदी ने जताया दुःख

भारत के दिग्गज उद्योगपतियों में गिने जाने वाले पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) अब इस दुनिया में नहीं रहे। आप सभी को बता दें कि पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में मुंबई में सोमवार की रात निधन हो गया। जी दरअसल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक शापोरजी पलोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के चेयरमैन रहे पालोनजी को भारत का सबसे गुमनाम अरबपति कहा जाता था। आपको बता दें कि वह सार्वजनिक मंचों से दूरी बनाकर रखा करते थे। उद्योग जगत में पालोनजी का बड़ा सम्मान था। बीते दिनों जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जर्मनी गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी पलोनजी मिस्त्री को श्रद्धांजलि दी।

PM मोदी ने Tweet किया है और लिखा है, ‘पलोनजी मिस्त्री के निधन की खबर से अवाक हूं। उन्होंने कॉमर्स और इंडस्ट्री की दुनिया में स्मरणीय योगदान दिया। उनके परिजनों, मित्रों और असंख्य चाहने वालों को मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’ वहीं दूसरी तरफ पालोनजी मिस्त्री के निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद करने लगे। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल है। उन्होंने भी Twitter पर पालोनजी मिस्त्री को याद किया। जी दरअसल उन्होंने लिखा, ‘पालोनजी मिस्त्री।।।एक युग का अंत। उनके जीनियस और जेंटलनेस का साक्षी बनना जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक था। उनके परिजनों और उन्हें चाहने वालों को मेरी संवेदनाएं।’

आप सभी को बता दें कि पालोनजी की नेटवर्थ करीब 13 बिलियन डॉलर थी और अरबपतियों की फेहरिस्त में वह दुनिया भर में 125वें पायदान पर थे। जी हाँ और साल 2016 में भारत सरकार ने पालोनजी को कारोबार जगत में उनके योगदान के लिए शीर्ष सिविलियन अवार्ड में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया था। जी दरअसल भारत के सबसे पुराने बिजनेसमैन में से एक पालोनजी का जन्म गुजरात में एक पारसी परिवार में हुआ था। पालोनजी को सबसे अमीर पारसी व्यक्ति भी कहा जाता था, चूंकि उनके पास आयरलैंड की भी नागरिकता थी, इस कारण वह आयरलैंड के सबसे अमीर व्यक्ति थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *