बीच संमदर में शेफाली जरीवाला ने लगाई आग

टीवी की मशहूर अदाकारा शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) अपने ग्लैम लुक के लिये जानी जाती हैं। स्क्रीन से दूर रहने के बाद उनकी लोकप्रियता में कभी कमी नहीं देखी गई। 2002 में शेफाली जरीवाला को ‘कांटा लगा’ सांग से इतनी शोहरत प्राप्त हुई कि वो रातों-रात स्टार बन गईं। लेकिन इसके बाद वो अचानक इंडस्ट्री से नदारद नजर आई। लंबे वक़्त बाद उन्हें बिग बॉस 13 में लोगों को मनोरंजन करते देखा गया।

वही बिग बॉस से दोबारा सुर्ख़ियों में आईं शेफाली सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर शेफाली की ग्लैमरस फोटोज हमेशा ही इंटरनेट का टेम्परेचर हाई करती रहती हैं। वही हाल ही में शेफाली जरीवाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई फोटोज शेयर की हैं। फोटोज में शेफाली व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। शेफाली की तस्वीरें देख कर कोई उन्हें एंजल बता रहा है, तो कोई ब्यूटीफुल।

शिप, समंदर का नजारा एवं शेफाली की अदाएं लोगों को बार-बार फोटोज देखने पर मजबूर कर रही हैं। शेफाली का स्माइली फेस देख कर पता चल रहा है कि वो जिंदगी के हर लम्हे को खुल कर जीना चाहती हैं। उनकी ये तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है तथा फैंस इस पर तरह तरह के कमेंट कर अपना प्यार लूटा रहे है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *