मोबाइल चलाते बच्चों पर रखें ध्यान… यूट्यूब देखते हुए चली गई एक 9 वर्षीय मासूम की जान

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में यूट्यूब वीडियो देख रस्सी कूदना सीख रहे एक 9 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला प्रकाश में आया है. रस्सी गले में फंसने से मासूम की दम घुटने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस इस घटना को हादसा मानकर चल रही है.  यह घटना दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना स्थित करतार नगर इलाके से सामने आई है. जहां 9 वर्षीय हार्दिक यूट्यूब पर वीडियो देखकर रस्सी कूद रहा था, तभी रस्सी का एक सिरा चारपाई और दूसरा उसके गले में फंस गया और मासूम ऐसा गिरा कि दम घुटने से उसकी जान चली गई.  मृतक हार्दिक 5वीं क्लास का छात्र था.

सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने का आग्रह किया. लिहाजा, पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. दरअसल, न्यू उस्मानपुर थाना इलाके में अरविंद सिंह अपने परिवार संग J ब्लॉक में रहते हैं. वह मूलत: भिंड (मध्य प्रदेश) के निवासी हैं. ईमारत की पहली मंजिल पर अरविंद का भाई और दूसरी मंजिल पर वह स्वयं रहते हैं. हमेशा की तरह इमारत में रहने वाले अधिकतर लोग अपने काम पर गए हुए थे. गुरुवार शाम 4 बजे हार्दिक घर के दूसरे कमरे में कूदने वाली रस्सी से खेल रहा था और यूट्यूब पर रस्सी कूदने का वीडियो भी देख रहा था. इसी कमरे में एक ऊंची चारपाई दीवार के सहारे खड़ी हुई थी.

इसी बीच, खेल-खेल में रस्सी के एक सिरा चारपाई के पाए और दूसरा सिरा मासूम की गर्दन में जा फंसा, जिसके कारण मासूम पूरी तरह चारपाई पर लटक गया. जैसे किसी ने उसे फांसी पर लटका दिया हो. परिजनों ने जब हार्दिक की यह हालत देखी तो उसको आनन-फानन में अस्पताल ले ज़ाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *