मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा द्वारा अग्रसेन भवन नैला में किया योग दिवस पर कार्यक्रम

प्रदेश अध्यक्ष अमर सुल्तानिया की उपस्थिति में योग को लेकर दी गई जानकारी

सक्ती-मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा नैला द्वारा 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह 7:00 बजे अग्रसेन भवन में योगा का कार्यक्रम रखा गया। योग कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक अजय झाझड़िया, सुनील सोनी, अजय राठौर , भारद्वाज जी द्वारा किया गया। योग के पश्चात रविशंकर जी के तैल चित्र में पुष्प अर्पण किया गया

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अमर सुल्तानिया, अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका मोदी, प्रांतीय संयोजिका सुनीता मोदी,चेम्बर ऑफ कामर्स जांजगीर नैला अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, शाखाध्यक्ष दीपक सिंघानिया, ममता बसईवाल मंचस्थ रहे। मंच संचालन आशीष गोयल ने किया,आभार प्रदर्शन दीपक सिंघानिया ने किया

प्रांतीय अध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने बताया”योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं की यात्रा है। “योग” इसे एक दिन नही प्रत्येक दिन अपने दिनचर्या में शामिल करने का प्रण लें।मारवाड़ी युवा मंच से हिमांशु अग्रवाल, तनय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, धनन्जय अग्रवाल, अनुराग शर्मा मारवाड़ी युवा जागृति शाखा से पिंकी सिंघल, मनीषा अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, बबीता गर्ग , इंदु झाझरिया, विनीता झाझरिया , पिंकी टहलानी, सुरेखा अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, महक अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, बसंती राठौर, सरिता शर्मा, संतोष अग्रवाल, मंजू शर्मा, खुशी अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, सरोज अग्रवाल एवं आर्ट ऑफ लिविंग परिवार से संतोष राठौर,शत्रुघ्न, दिवाकर, मंतोष, मनोज शर्मा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *