तिल्दा-नेवरा :– तिल्दा ब्लॉक के ग्राम बहेसर के रेलवे पुल के सामने एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है ।जहां एक ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया मिली जानकारी अनुसार बाईक के पीछे बैठे बालक को कुचल दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौके में ही मौत हो गई। मृतक अपने भाई के साथ चॉवल लेने तुलसी आया था वापस घर जाते समय हादसे का शिकार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार बहेसर का रहने वाला 17 वर्षीय भागवत डहरिया जो की अपने भाई के साथ बाइक पर चावल लेकर अपने घर लौट रहा था तभी रेलवे पुल के सामने सड़क पर एक मवेशी आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठा भागवत गिर गया और बाजू से गुजर रही ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टेलर छोड़कर फरार हो गया। उधर हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है,वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मौके पर तिल्दा नेवरा पुलिस पहुंच गई है। समाचार लिखे जाने तक
