छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में 23 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी

रायपुर। मानसून ने छग में दस्तक दे दी है. राज्य में बस्तर जिले के रास्ते मानसून ने एंट्री ली है. राज्य के कई शहरों में दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है. इसी के ही साथ मौसम विभाग ने रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर संभाग के 16 जिलों में 23 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन सभी जिलों में भारी बारिश होने के पूरे आसार हैं. ऐसे में लोगों को काफी सावधान रहने के लिए कहा गया है. हालांकि सोमवार की सुबह दुर्ग में मौसम साफ नजर आया. वहीं रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से राज्य के 4 जिलों में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 52 बकरियों की भी मौत हो गई है.

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई शहरों में बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक स्थित है. एक द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडु तक 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके चलते छत्तीसगढ़ में 20 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम होने की संभावना है. इसके बाद 21 से 23 जून तक भारी बारिश की संभावना है. इसी के ही साथ राज्य में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओले गिरने और आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *