विशेष कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
सक्ति-लिटिल फ्लावर स्कूल सक्ति में 1 मई से चल रहे ग्रीष्मकालीन विशेष कक्षाओं का समापन 01 जून को विद्यालय प्रबंधक तेज प्रकाश उपाध्यक्ष, अनीस शेख एवं प्राचार्या कल्पना नवनीत एवं स्कूल शिक्षकों की उपस्थिति में हुआ
ये कक्षाएं कक्षा 11वीं के बच्चों के लिए रखी गई थी,जिनमे साइंस एवं कॉमर्स के विभिन्न स्कूलों से आये हुए बच्चों को विषय से सम्बंधित 1 महीने की विशेष शिक्षा दी गई, समापन के अवसर पर एक वस्तुनिष्ठ परीक्षा ली गई जिसमे बच्चों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। इस परीक्षा में श्वेता देवांगन ने साइंस से प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही कॉमर्स विषय में प्रियांशी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम विजेताओं को विद्यालय की तरफ से 1000 -1000 की राशि एवं ट्रॉफी पुरस्कार के रूप में दी गई। साथ ही द्वितीय स्थान पर कॉमर्स से पायल देवांगन एवं साइंस विषय से अनुपमा पाण्डेय को 1000- 1000 राशि के साथ मेडल देकर सम्मानित किया गया
साथ ही अन्य बच्चों को उनके विशेष प्रदर्शन के लिए जय प्रकाश देवांगन, ख़ुशी अग्रवाल, तृष्णा देवांगन, मयंक कौशिक एवं काजल देवांगन प्रत्येक को 500 – 500की सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।