बिलासपुर। सूर्य का तेवर अभी कम नहीं हुआ है। गुरुवार को अपनी तपिश बढ़ाने के बाद आज भी अपना तेवर दिखाएंगे। राहत की खबर यह है कि मध्य-मध्य प्रदेश से अंदरूनी तमिलनाडु तक एक द्रोणिका सक्रिय है। इसके प्रभाव से आसमान में बादल नजर आएंगे। गर्मी के साथ उमस का भी अहसास होगा। हल्की बारिश का अनुमान है। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका मध्य-मध्य प्रदेश से अंदरुनी तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 20 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक अंधड़ भी चल सकता है।
अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं। इन सब के बीच गुरुवार का दिन गर्म रहा। वातावरण में भले ही ठंडी हवाओं का अहसास हुआ लेकिन दोपहर को धूप ने खूब तपाया। ऐसा लग रहा है कि नौतपा से पूर्व अपना असर दिखा रहा है। गौरतलब है कि c होने से एक दिन पहले जहां अंधड़ और हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली तो वहीं आज फिर तापमान ने परेशान किया। मौसम विभाग की मानें तो 20 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बिलासपुर में मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान में गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ भी चल सकती है। फिलहाल शुक्रवार सुबह से हल्की ठंडी में हवाएं भी चल रही है। 25 मई से नौतपा भी प्रारंभ होने वाला है। जिसे लेकर भी लोग अभी से बचने कोशिश में जुट गए हैं।
गुरुवार को ऐसा था तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 41.6 27.4
पेंड्रारोड 40.1 24.2
माना (रायपुर) 35 25.2
गदलपुर 35.9 23.8