मौनी रॉय ने कॉपर शेड की फ्यूजन साड़ी में कराया फोटोशूट

एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने स्टाइलिश अंदाज के चलते काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की फोटोज वीडियो साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो कॉपर शेड की मैटेलिक फ्यूजन साड़ी पहने हुए पोज देती हुई दिख रही हैं।

इस फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस ने नूड मेकअप को चुना है और अपने बालों को खुला रखा है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। मौनी रॉय की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को अब तक  लाख लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें, एक्ट्रेस ने साल के शुरुआती महीने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियर संग हिंदू और बंगाली रिती रिवाजों के अनुसार शादी रचाई थी। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जानकारी के अनुसार मौनी रॉय और सूरज नांबियार की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी, जिसके बाद इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने लगे और लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *