दंतेवाड़ा में मंत्री टीएस सिंहदेव ने की प्रेस वार्ता

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार के सवाल पर कहा कि अब वे भी चाहते हैं कि स्थिति स्पष्ट हो जानी चाहिए। आलाकमान को स्थिति स्पष्‍ट कर देना चाहिए कि प्रदेश में नेतृत्व में बदलाव होगा या नहीं। दूसरी पार्टी में जाने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि 5 पीढ़ियों से हमारा परिवार कांग्रेसी है। कहीं और जाने का सवाल ही नहीं।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री का मुद्दा समय-समय पर गरमाता रहा है। सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री ने कभी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात नहीं रखी। हर बार आलाकमान के फैसले को अंतिम बताया है। दंतेवाड़ा दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अब वे भी चाहते हैं कि स्थिति स्पष्ट हो जानी चाहिए। प्रदेश नेतृत्व में बदलाव होगा या नहीं। सिंहदेव ने कहा कि कई बार अहम मुद्दों पर आलाकमान से बातचीत होती है और इसे बंद कमरे की चर्चा कही जाती है। इस बातचीत को सार्वजनिक तौर पर आलाकमान को रखना चाहिए। यदि उनके द्वारा इस पर कुछ नहीं कहा जा रहा तो यह व्यवहारिकता है कि हम भी कुछ न कहें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *