दोस्त के बर्थडे पर मंदिरा बेदी ने शेयर की फनी फोटो, फैंस हो गए लोटपोट

अभिनेत्री मंदिरा बेदी बॉलीवुड की खूबसूरत और मजबूत अभिनेत्रियों में से एक कही जाती है। खुद के गम छिपाकर दूसरों के चेहरे पर खुशी लाना मंदिरा बेहद ही अच्छी तरह से जानती है। हाल ही में उन्होंने अपने दोस्त आदि के जन्मदिन पर खूबसूरत पोस्ट भी साझा की है, जो न सिर्फ उनके फ्रेंड का ही दिन बना रहा है, बल्कि फैंस के लिए भी हंसी लाने लगे है।

मंदिरा बेदी ने इंस्टाग्राम पर दोस्त के साथ 2 फोटोज साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- ”बर्थडे मुबारक हो आदि। यह तस्वीर यह सब कहती है। तुम्हारा मुझसे क्या मतलब है। हम एक दूसरे को कब से जानते हैं। हमारा समीकरण क्या है। और मुझे आप पर कितना भरोसा है (#covidtimes में ऐसा करने के लिए) #sumsitup और अधिक खुशी, प्यार और सफलता आपको मिले। लव यू, 17 साल की उम्र से मेरे सबसे प्यारे दोस्त! @adimots”

फोटोज के बारें में बात की जाए तो मंदिरा द्वारा शेयर की गई पहली फोटो बहुत फनी है, जिसमें वह अपने दोस्त की नाक में ऊंगली घुसाए हुए दिखाई दे रही है। इस दौरान आदि के चेहरे का रिएक्शन देखने के काबिल है। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों पूल में चिल करते हुए पोज देते हुए दिखाई दे रहे है।  फैंस मंदिरा के इस पोस्ट पर अपने खूब रिएक्शन भी देने में लगे हुए है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *