सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत रही गुरमीत और उनकी लाडली की तस्वीर

जिस तरह हर लड़की के लिए उसका पहला प्यार उसके पिता होते हैं। उसी तरह एक पिता के लिए उसकी बेटी में पूरा विश्व होता है। बी-टाउन में भी ऐसी कई बाप-बेटी की जोड़ियां हैं जो एक-दूसरे पर अपनी जान छिड़क रहे है। इस लिस्ट में हाल ही में पिता बने गुरमीत चौधरी का नाम भी शामिल हो चुके है। बेटी लियाना के जन्म के उपरांत ही गुरमीत चौधरी की खुशी 7वें आसमान पर आ चुके है। वह एक दिन लाडली संग खूबसूरत फोटोज भी साझा करते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं अब गुरमीत ने अपनी बेबी गर्ल के साथ एक खूबसूरत फोटोज साझा की है। इस तस्वीर के साथ गुरमीत ने कहा है कि वह अपनी बेटी को घंटों, दिनों और मिनटों तक देखते रह सकते है।

साझा की गई फोटोज में लियाना बेड पर लेटी हुई हैं और गुरमीत अपनी लाडो रानी को एकटक निहारते नज़र आ रहे है। लुक्स के बारें में बात की जाए तो लियाना बेबी पिंक कलर की ड्रेस में बहुत क्यूट लग रही हैं। वहीं  गुरमीत ब्लैक टी-शर्ट में हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे है। गुरमीत ने इस प्यारी सी फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा- ‘कुछ इस तरह मेरे रविवार दिखता है और हर दिन। मैं उसे घंटों, दिनों और मिनटों तक देखता रह सकता हूं। लियाना चौधरी #liannachoudhary #gurmeetchoudhary #sundayfunday #sundayvibes’

इससे पहले,27 अप्रैल 2022 को गुरमीत चौधरी ने अपनी बेटी के साथ पहला डांस करते हुए वीडियो भी फैंस के साथ साझा किया था। वीडियो में गुरमीत अपनी बेटी को गोद में लेकर डांस करते हुए दिखाई दिए। इसके साथ गुरमीत ने कैप्शन में लिखा था- मेरी गर्ल के साथ पहला डांस।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *