अंबिकापुर। अप्रैल के अंतिम हफ्ते से सरगुजा में पड़ रही प्रचंड गर्मी से सोमवार को थोड़ी राहत मिली है।द्रोणिका के असर से उत्तरी छत्तीसगढ़ में बादल छाए हुए है। बलरामपुर जिले के कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई है। हालांकि दिन और रात के तापमान में अभी ज्यादा कमी नहीं आई है लेकिन बदली,बारिश से गर्म हवाएं नहीं चल रही है इससे थोड़ी राहत है।
उत्तरी छत्तीसगढ़ में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से प्रचंड गर्मी पड़ रही थी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। दिन में गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान थे।लू का असर देखने को मिल रहा था। बीच-बीच में बादलों के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया था लेकिन द्रोणिका के असर से रविवार रात से उत्तरी छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हुआ था।आसमान में बादल छाए थे और तेज हवाएं भी चल रही थी। सोमवार सुबह एकाएक मौसम ने करवट ली।समूचे क्षेत्र में आकाश में बादल छाए रहे।