किरंदुल-किरंदुल में गौरव पथ निर्माण कार्य एवं सड़क चौड़ीकरण हेतु गाडर पुलिया स्टील ब्रीज को हटा दिया गया था।जिसके बाद से वहाँ स्थित 03-04 मकानें काफी प्रभावित हो रही है।बता दें ब्रीज के हटाने के बाद वहां की मिट्टी काफ़ी कमजोर हो गई एवं उक्त स्थल पर गड्ढे हो गए है जिससे लगातार मिट्टी का कटाव हो रहा है वर्तमान में कई घरों के दीवारों पर दरारें भी आ गई है एवं घर कभी भी गिर सकता है लेकिन नगरपालिका परिषद में कई बार लिखित में आवेदन देने के बाद भी इस ओर कोई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। पीडब्ल्यूडी एग्जेक्युटिव इंजीनियर एस एल ठाकुर ने मीडिया को बताया अतिशीघ्र उक्त स्थल पर गड्ढे का भराव साथ ही मरम्मत कार्य करवाई जायेगी।