जगह-जगह कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज के हुए कार्यक्रम
शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में भी हई रामनवमी की पूजा अर्चना एवं कन्या पूजन, कन्या भोज
सक्ती-10 अप्रैल को शक्ति शहर सहित पूरे अंचल में श्री रामनवमी के मौके पर हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाया गया तथा नवमी का नवरात्रि का अंतिम दिवस होने के कारण लोगों ने अपने घरों में जहां कन्या पूजन एवं कन्या भोज के कार्यक्रम किए, तो वही देवी मंदिरों में भी कन्या भोज का कार्यक्रम किया गया, शक्ति शहर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी नवरात्रि के इस मौके पर एवं श्री राम नवमी के पुनीत दिवस पर पूजा-अर्चना तथा कन्याओं को भोज कराया गया एवं कन्या पूजन किया गया इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ सदस्य पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा के सानिध्य में पूजा- अर्चना की गई एवं विद्यालय के व्यवस्थापक अधिवक्ता चितरंजय प्रसाद पटेल सहित प्रबंधन समिति के सदस्य विद्यालय के प्राचार्य चूणामणि साहू,प्रधानाचार्य बलदाऊ प्रसाद साहू सहित शिक्षक/ शिक्षिकाएं एवं सदस्यगण मौजूद रहे

इसी तरह शहर के श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर में भी रामनवमी के मौके पर साज- सज्जा की गई तथा पूजा अर्चना के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया, रामनवमी के मौके पर लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्हाट्सएप, फेसबुक, टि्वटर,इंस्टाग्राम पर लोगों को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की तो वही रामनवमी के मौके पर जगह-जगह भगवान श्री रामचंद्र जी की धुन भी सार्वजनिक जगहों पर सुनने को मिली एवं घरों में भी नवरात्रि के पाठ का समापन कर सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया, शक्ति शहर के श्री गायत्री शक्तिपीठ, श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा शनि मंदिर के पास स्थित भगवान सत्य साईं परिसर, सहित विभिन्न स्थानों पर रामनवमी की पूजा अर्चना एवं कन्या भोज के कार्यक्रम किए गए, इसके अलावा नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के निवास पर भी विगत 2 अप्रैल से प्रारंभ विशेष महा पाठ के समापन अवसर पर भंडारा- प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया