सफेद रंग के ऑउटफिट में निक्की तंबोली ने फैंस को किया ​हैरान

देश के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 14’ (Bigg Boss 14) में तहलका मचा चुकीं निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) की हर फोटो का उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। यहां तक कि प्रशंसक भर-भरकर कमेंट्स भी करते हैं तथा निक्की तंबोली पर प्यार लुटाते हैं। मगर इस बार निक्की ने अपनी ऐसी फोटो साझा कर दी कि उन्होंने प्रशंसकों को चेतावनी भी दे डाली।

वही अपनी नई तस्वीर में निक्की तंबोली ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं। इस ऑउटफिट में अभिनेत्री का लुक इतना अधिक दिलकश है कि इसे देखने के बाद आपकी निगाहें उनकी फोटो से हटना मुश्किल हो जाएगा। सफेद रंग के ऑउटफिट में निक्की बला की खूबसूरत लग रही हैं। खास बात है कि निक्की तंबोली के इस ऑउटफिट का गला इतना ज्यादा डीप है कि क्लीवेज साफ नजर आ रहा है। अपने लुक को पूरा करने के लिए निक्की ने बेहतरीन स्मोकी आई मेकअप भी करवाया है। इसके साथ ही ऐसा लिपस्टिक शेड चुना है कि वो उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा है।

वही इस तस्वीरों को निक्की तंबोली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। एक फोटो में निक्की तंबोली कैमरे की ओर देखती दिखाई दी तो वहीं दूसरी ओर में मिरर में खुद को निहारते हुए। इन फोटोज को साझा करते हुए निक्की तंबोली ने चेतावनी भी दे डाली। निक्की तंबोली ने चेतावनी देते हुए लिखा- ‘खबरदार! मिरर में दिखने वाली लड़की जितनी दिखती है उससे कहीं ज्यादा हॉट है।’ वही निक्की तंबोली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस समय जमकर वायरल हो रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *