एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आएंगे छत्तीसगढ़, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

रायपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 12ः20 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे तथा वहां से हेलीकाप्टर से खैरागढ़ जाएंगे। सीएम दोपहर 12ः55 बजे साल्हेवारा खैरागढ़ में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे साल्हेवारा से ग्राम कोपेभांठा पहुंचेंगे तथा वहां की सभा को संबोधित करने के बाद शाम 4 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद शाम 04ः45 बजे रायपुर से भोपाल रवाना होंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *