नहीं रहे छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर, निर्देशक और अभिनेता क्षमानिधि

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर, निर्देशक एवं अभिनेता क्षमानिधि मिश्रा का शनिवार को सुबह निधन हो गया। बॉलीवुड के कलाकारों के अनुसार क्षमानिधि मिश्रा सन् 2000 में जब फ़िल्म ‘मोर छंइहा भुइंया’ का निर्माण हुआ तब से लगातार वे छत्तीसगढ़ी सिनेमा में सक्रिय थे। जहां फ़िल्म ‘छंइहा भुंइया’ में उन्होंने छोटा लेकिन महत्वपूर्ण रोल किया था।

इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान स्टारर फ़िल्म ‘गजनी’ के एक दृश्य में भी वे नज़र आए थे। इधर उनके निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। बताया जाता है कि क्षमानिधि लंंबे समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने रायपुर दूरदर्शन के लिए कितनी ही टेली फ़िल्में की। अभिनय के अलावा वे गाने वे मंच पर कई बार गाते भी नज़र आए। उन्होंने ‘भांवर’, ‘मोर दुलरवा’, ‘लेड़गा नंबर वन’ एवं ‘आटो वाले भाटो’ जैसी छत्तीसगढ़ी फ़िल्मों का निर्देशन किया था। क्षमानिधि शंकर नगर रायपुर के रहने वाले थे।

गायक के तौर में भूमिका

क्षमानिधि मिश्रा बहुआयामी कला के धनी थे। वे फिल्मों का निर्देशन करने के साथ-साथ प्रोडक्शन और गायक के तौर बड़ी भूमिका निभाते थे। इसके अलावा कई बड़े मंच में अपनी प्रतिभा दिखा चुके है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *