दीपिका पादुकोण ने शेयर की फैंस द्वारा बनाई आर्ट की तस्वीरें

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म पठान के स्पेन शेड्यूल की शूटिंग में व्यस्त है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके द्वारा निभाएं गए किरदारों की बनाई आर्ट को साझा किया है।

दीपिका द्वारा शेयर इन तस्वीरों में एक्ट्रेस द्वारा बाजीराव मास्तानी और पद्मावत में निभाएं किरदारों के रूप को फैंस द्वारा बनाई आर्ट की झलक को साझा किया है। इन शानदार तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, मुझे कुछ गोल्ड मिला। दीपिका की इन तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वहीं, एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह ने इन तस्वीर पर कमेंट कर अपने अलग अंदाज में उनकी सुंदरता की तारीफ की है। हाल ही में पठान के सेट से सोशल मीडिया कुछ तस्वीरें लीक हुईं थी, जिमसें दीपिका और शाह रुख खान फिल्म के सीन्स को फिल्माते हुए दिख रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *