बचेली का इंद्रधनुष सेवा संस्था ने वृद्धा आश्रम में मनाया विश्व महिला दिवस

लौह नगरी बचेली में इंद्रधनुष सेवा संस्था एकमात्र ऐसी संस्था है जो महिलाओ के हक़ और न्याय के लिए लगातार प्रयास कर रही है इस संस्था की संस्थापक अपर्णा बिस्वाश और फ़िरोज़ नवाब का कहना है कि इस संस्था का मूल उद्देश्य ही हर पीड़िता को हरसंभव मदद के साथ न्याय दिलाना है इस संस्था ने 2 मार्च के बैठक अपने सदस्यों के साथ यह तय किया गया की इस बार का महिला दिवस हम किसी वृद्धाश्रम में मनाये और सभी सदस्यों ने इस निर्णय का करतल ध्वनि समर्थन किया और आज इस संस्था के लगभग सभी सदस्य अपनी अपनी निजी वाहन से बचेली से लगभग 45 किलोमीटर दूर नर सेवा नारायण सेवा संस्थान गीदम के हारमपारा में जाकर इन सभी बुजुर्गों का पाँव छुकर आशीर्वाद लिया और उनके सुखदुख के सहभागी बने फिर सभी सदस्यों के साथ इनका मुंह मीठा कराया गया और बेहद खुशनुमा माहौल का वातावरण निर्मित हो गया था

 
इस इंद्रधनुष संस्था की उपाध्यक्ष बिनाराज ने अपनी ननद की याद में इन सभी बुजुर्ग महिलाओ और पुरूष के लिए आवश्यक सामग्री जैसे साबुन शेंपू सर्फ तेल का दान किया
संस्था की अध्यक्ष रिमो सोनी ने ग्रामीण बुजुर्ग महिलाओ से हल्बी और गोंडी भाषा मे बात की और जब वे बात कर रही थी तो माहौल बेहद भावुक हो गया था और उस बुजुर्ग ग्रामीण महिला के नेत्र से झर झर आँसु बहने लगा और उस बुजुर्ग कोअपने घर के सदस्य आने लगे
संस्था के सभी सदस्यों को यहां आकर अपने आप मे गौरवविन्त महसूस हुआ और सभी को ऐसा लगा कि सभी लोगो को हमेशा इन लोगो से मिलना चाहिए संस्था से  पुष्पा चौधरी सरूपा नाग वंदना साहू, शबाना परवीन,पार्वती दुर्गा,ईश्वरी बिहारी,  मिनी, देवी,प्रियंका बिहारी,सुमनी सोनानी,वृंदा महानंद, और बच्चे दीक्षा राज,रानी मिंज के साथ कांग्रेस के जिला सचिव
नरेंद्र सोनी, राजेंद्र जी,आफताब आलम और फ़िरोज़ नवाब वार्ड पार्षद भी उपस्थित थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *