खूब खाओ भाजी, चिल्हर बाजार में 10 रुपये किलो का आफर

बिलासपुर। गर्मी आते ही शहर में भाजियों की बिक्री बढ़ जाती है। मंगलवार की सुबह बाजार में चारों ओर हरी-हरी भाजियां नजर आई। लाल, चेंज, बर्रे, पालक, चावलाई व भथवा भाजी सस्ती हुई। चिल्हर सब्जी विक्रेताओं ने भी खुल्ला आफर दिया। प्रति किलो 10 रुपये किलो भाव बिका। वहीं थोक बाजार में चार से पांच रुपये प्रतिकिलो भाव रहा।
छत्तीसगढ़ भाजियों का प्रदेश है। यहां 36 से अधिक प्रकार की भाजी मिलती है। गर्मी आते ही इनकी मांग और बढ़ जा है। मंगलवार की सुबह बिलासपुर के मंगला, बृहस्पति बाजार, सरकंडा व रेलवे मार्केट बुधवारी चिल्हर बाजार में बड़ी मात्रा में भाजी पहुंची। ग्रामीण अचंल से किसान अपने बाड़ी से बोेरे में भर भरकर भाजी ला रहे थे। थोक मंडी तिफरा में सुबह से किसानों की भीड़ थी। लाल, पालक,बर्रे, चावलाई, मेथी, बथवा भाजी चिल्हर बाजार में जहां 10 रुपये किलो बिका तो वहीं धनिया 15 रुपये था। अभी चेंच,प्याज और बोहार भाजी को भी खूब पसंद किया जा रहा है।
अन्य हरी साग सब्जियों में दाम स्थित है। आलू, प्याज, टमाटर, लौकी, मूली, बैगन,पत्ता गोभी एवं हरे मटर का भाव 10 से 20 रुपये किलो बिक रहे हैं। जबकि परवल, भिंडी, करेला, ककड़ी व बरबट्टी 50 से 120 रुपये तक बिक रहे हैं। खीरा, ककड़ी, गाजर, मूली की मांग अधिक है। गणपति बाजार के सब्जी विक्रेता राजू सोनकर का कहना है कि बाजार में मशरूम, लौकी, केला, मुनगा, कटहल को भी सभी मौसम में पसंद किया जाता है। इसलिए इनके दाम में कोई बहुत अधिक फर्क नजर नहीं आता। सभी मौसम में एक समान रेट रहता है।
प्रमुख हरी साग सब्जियों के भाव
सब्जी भाव प्रति किलो रुपये
टमाटर 10
पालक 10
लौकी 15
पत्ता गोभी 20
गोभी 20
मूली 20
बरबट्टी 30
खीरा 30
बैगन 30
बरगट्टी 40
भिंडी 50
ककड़ी 50
भिंडी 60
परवल 120
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *