शाह रुख खान के बाद अब दीपिका पादुकोण ‘पठान’ की शूटिंग के लिए हुई स्पेन रवाना

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी आगामी फिल्म पठान को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वो अभिनेता शाह रुख खान के साथ जबरदस्त एक्शन करती हुई दिखाई देंगी। अब जानकारी आ रही है कि अभिनेत्री अपने पठान शेड्यूल की शूटिंग के लिए स्पेन रवाना हो गई है। शनिवार सुबह उन्हें मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया है।

उनकी इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिंक एंड रेड कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। साथ ही वो मुस्कुराते हुए पोज देती हुई भी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर पैपराजी ने दावा करते हुए लिखा, दीपिका पादुकोण आज पठान की शूटिंग के लिए स्पेन जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।

शाह रुख खान भी हुए स्पेन रवाना

वहीं, इससे पहले शाह रुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां से वो स्पेन शेड्यूल की शूटिंग के लिए रवाना हुए। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाह रुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण स्पेन में एक महीने तक फिल्म ‘पठान’ के कुछ महत्वपूर्ण सीन्स की शूटिंग करेंगे, जिसमें फिल्म के सॉन्ग्स भी शामिल होंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *